राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
हल्द्वानी 13 जून - हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष नवनियुक्त दर्ज राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल तथा राज्य आंदोलनकारियों एवं राजनीतिक व समाजिक लोगों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में मण्डी परिषद अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू, हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, मीडिया सलाहकार उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला आदि ने हुकम सिंह कुंवर को अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और कहा कि हुकम दा का राज्य आंदोलन में योगदान रहा है।
राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं बल्कि उन हजारों राज्य आंदोलकारियों का सम्मान है, जिन्होंने राज्य आंदोलन में भाग लिया था, खटीमा, मुजफ्फरनगर एवं मसूरी में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को याद करते हुए कहा की उनके बलिदान से ही राज्य का निर्माण हुआ है। यह राज्य आंदोलनकारियों व शहीद के सपनों का राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प हैं और जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करूगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं, सम्मान, पहचान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। स्थायी राजधानी एवं आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि राज्य निर्माण की मूल भावना के अनुरूप निर्णय लिए जाने चाहिए और स्वागत समारोह में सभी वक्ताओं ने हुकम सिंह कुंवर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनिल खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन हेमन्त सिंह बगड़वाल, एनo बीo गुणवंत, जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, राजकुमार केसरवानी, डॉ. केदार पलड़िया, हेमचंद पाठक, विनोद घड़ियाल, जैडए. वासीॅ, आरसी गोपाल भट्ट, रजत पंत, अजय कृष्ण गोयल, तरुण पंत, जगमोहन बगड़वाल, सुशील उनियाल, बृजमोहन सिजवाली, बलवंत सिंह रावत, धनंजय बेलवाल, तरन्नुम खान, बीना कुंवर, बीना पाठक, गीतांजलि बेमेटा, हरजीत सिंह चड्ढा, राकेश जोशी, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, उमेश बेलवाल, योगेश कंडपाल, प्रदीप मिश्रा, पुरन सिंह पूना, कैलाश शाह, राजू शर्मा, नरेश काण्डपाल, पंकज सुयाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।