बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को सहायता राशि दी जाएगी

    देहरादून 25 दिसंबर - माo मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के आमडाली में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे। 

     मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

2-    पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भीमताल में हुए बस हादसे में गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्ति की और घायलों के उचित उपचार किए जाने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए हैं। श्री भट्ट ने बताया कि भीमताल में पिथौरागढ़ से आ रही रोडवेज की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार उनको मिला उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

       श्री भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन से वार्ता की गई है और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए हैं। श्री भट्ट ने कहा कि सरकारी मशीनरी पूरी तरह रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर अस्पताल में उपचार तक जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत पड़ी तो सरकार ने उसकी भी व्यवस्था की है। श्री भट्ट ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की है।