योजनाओं का लोकार्पण किया और नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया

         नैनीताल 24 सितंबर-  प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद को 14 करोड़ 77 लाख की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया और नंदा देवी मेले को राजकीय मेला भी घोषित किया।

        श्री महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की 793.38 लाख की लागत की 6 योजनाओं और सिंचाई विभाग की 683.65 लाख की लागत की 4 योजनाओं का शिलान्यास कर जनपद को 1477.03 लाख की धनराशि की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण किया।

        पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनादेवी मन्दिर में जा कर मॉ नन्दा-सुनंदा देवी की पूर्जा अर्चना कर मॉ का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने मन्दिर परिसर में आने वाले श्रृद्वालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैनीताल इस सुन्दर नगरी में मॉ नन्दादेवी महोत्सव का अपना एक अगल महत्व है। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को मॉ नन्दादेवी महोत्सव की शुभकामानाऐं दी। उन्होंने मन्दिर परिसर के मुख्य मंच से सभी को सम्बोधित करते हुए इस मॉ नन्दादेवी महोत्सव को अब राजकीय मेला घोषित किया।

इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, जीवन्ती भट्ट, शांति मेहरा, हरीश राणा, अधिवक्ता नवीन जोशी (कन्नू), गजाला कमाल, विक्रम रावत, भगवत रावत, संतोष साह, रामसेवक सभा के कमलेश, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, प्रो0 ललित तिवारी, कैलाश जोशी, प्रमोद सिंह बिष्ट गिरीश जोशी व आदि उपस्थित थे।