पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया
लोक भवन नैनीताल 19 मई- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से नि) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से नि) का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।