अधिकारियो को आपदा से निपटने के लिए, अलट मोड़ मे रहने के निर्देश

     हल्द्वानी/ भीमताल 1 सितंबर -  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा विगत 2 दिन से लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर है, कई मोटर मार्ग बंद हो रहे है और कई ग्रामीणों के घरो के आगे पीछे भूस्खल होने घरो को खतरा बना हुआ है। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि भारी बरसात होने शहरो मै जलभराव और पहाड़ो मे भूस्खलन होने से जानता को परेशानिया का सामना न करना पड़े, मंत्री ने अधिकारियो को आपदा से निपटने के लिए अलट मोड़ मे रहने के निर्देश दिये। 

    आपदा में बंद मोटर मार्गो को खोलने व जलभराव की समस्या का समाधान कर, पानी की निकासी सुचारू करने और पर्वतीय क्षेत्रों में मलबे को तुरंत हटाने के लिए जेसीबी (JCB) और पोकलैंड मशीनें को भेज कर आवश्यक सेवाओं की तुरंत बहाली के लिए रिस्पॉन्स टीम भेजनें, पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरो व दवाओं को 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिये। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो से कहा आपदा के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बरसात के दौरान जनता को परेशानी उठानी पड़ी तो, संबंधित अधिकारि के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    ​सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और एक समर्पित कंट्रोल रूम एक्टिव मोड़ मे रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मंत्री कैड़ा भारी बर्षा के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कोकिल बना, दाडीम, गहना, पोखरी, धारी, अनोठी,आदि क्षेत्र मे भ्रमण कर, ग्रामीणों को आपदा से हो रहे नुकसान का जायजा लिया, अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल मे नाले मे बहने से एक बच्ची की मृत्यु हो गई उसके परिजनों को आपदा मद से मुवावजा देने को कहा।