ठंड से लोगों अपने घरो में कैद, तापमान पहुंचा 5 डिग्री के पास

       हल्द्वानी 1 जनवरी- मौसम विभाग के अनुसार दो दिन से लगातार ठंड का कहर जारी है और अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बरकरार रहेगी तथा तापमान में गिरावट आ सकती है। आज नए साल के पहले दिन से ही कुमाऊं मंडल के तराई क्षेत्र शीतलहर के चपेट में है। ठंड से लोगों अपने घरो में कैद है सर्द हवाए चल रही हैं। पहाड़ों पर खिलती हुई धूप के साथ ठंड का प्रभाव भी देखा जा रहा है,आज सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे, लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आसमान में बादल के साथ मैदानी क्षेत्र भी कोहरे के चपेट में है। जबकि पहाड़ों पर ठिठुरन के साथ धूप भी है।

     हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आस- पास है और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग का कहना है लोगों को कोल्ड बेव से बचने की जरूरत है। विभाग द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के कारण, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जांच कर ही यात्रा करें।