ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया
धारी 28 मार्च - कैबिनेट ने किया कसियालेख से पोखराड - धारी मोटर मार्ग पर 5करोड़ 37लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा -पोखराड -धारी तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था।
मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की, मंत्रीमोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 5करोड़ 37 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये। इसके साथ ही कैविनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार धारी ब्लॉक के सुन्दरखाल, लेटीबुगा,सुनकिया,बूढ़ीबना, लोद,ग़ल्ला आदि गाँव में मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने फूल मलाओ से भव्य स्वागत किया।
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया। मंत्री कैड़ा ने क्षेत्रिय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।