नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दीपा दर्मवाल निर्वाचित

                 हल्द्वानी 19 अगस्त - पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी दीपा दर्मवाल के निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

  श्री भट्ट ने कहा कि सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकास सहित जनकल्याण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में श्रीमती दीपा दर्मवाल  का कार्यकाल ऐतिहासिक रहेगा उन्होंने उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।