जन समस्याओं का हुआ निराकरण

 हल्द्वानी 01 अप्रैल 2023 - मण्लायुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों में मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया।आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों द्वारा स्वरोजगार हेतु बैंकों से लोन लिया है, और उस धनराशि को अन्यत्र व्यय किया जाता है जो गम्भीर मामला है। आयुक्त श्री रावत ने बैक अधिकारियों के साथ ही जीएसटी अधिकारियों को सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

  हल्द्वानी शहर के लोगों द्वारा अपनी जमापूंजी, धनराशि को ब्याज पर लगा कर मुनाफा कमाया जा रहा है जो गम्भीर कानूनी अपराध है अपनी धनराशि को ब्याज पर लेना व देना भी कानूनी अपराध है, जो लोग इस कृत्य में लिप्त पाये जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।