जनसुनवाई कार्यक्रम में महत्वपूर्ण मामलों पर त्वरित की करवाई

       हल्द्वानी 28 मार्च - कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिसमें जनता की जन समस्याऐं सुनी, समस्याओं में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद, विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे अति महत्वपूर्ण मामलों पर त्वरित करवाई करते हुए संबंधित को निर्देश दिए |