123 वां श्री माँ नंदा देवी महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ

नैनीताल 28 अगस्त- मल्लीताल नैनीताल में 123 वां श्री माँ नंदा देवी महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को राम सेवक सभा मल्लीताल में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया। साथ ही निशान झंडे भक्तों को प्रदान कर कदली वृक्ष हेतु रवाना किया। सांसद अजय भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व में सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा माँ नंदा देवी की ही है जो नंदा राजजात यात्रा है, यह सब माँ नंदा देवी की कृपा व शक्ति है। हमारी संस्कृति सबको जोड़ने का कार्य करती है। यह मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं, जो हमें एकसाथ जोड़ने का कार्य करती हैं और श्री भट्ट ने कहा इस मेले को अधिक भव्य रूप से संपन्न करने हेतु हर संभव मदद की जाएगी।
माo मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के विकास हेतु अनेक विकास कार्य सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं। नैनीताल की सुरक्षा हेतु बलिया नाले में आधुनिक तकनीकी से सुरक्षा कार्य हो रहे है। नैनीताल हेतु डबल रोड बन रही है तेजी से यहॉ विकास कार्य हो रहे हैं। ज्योलिकोट से क्वारब तक सड़क सुरक्षा व सुधारीकरण के कार्य समेत पर्यटन के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। पटवा डांगर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नया कैम्पस बनने जा रहा है और नैनीताल का सीवरेज प्लांट अब पटवा डांगर में बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मेला सभी के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि लाए और मेले की सफलता की कामना करते हुए कहा कि मेले को अधिक भव्य बनाए जाने हेतु राज्य एवं भारत सरकार स्तर पर सहायता राशि बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाएंगे। इस मेले को राज्य सरकार द्वारा ए श्रेणी मेले के रूप में चयन किया गया है, इसके आयोजन हेतु शासन से अनुमन्य राशि मिलेगी।अपने सम्बोधन में माo सांसद ने गत रात्रि नैनीताल में हुए अग्निकांड की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। तथा पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विधायक नैनीताल सरिता आर्या एवं अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह मीणा आदि द्वारा अपने संबोधन में संस्कृति की विरासत मां नंदा देवी मेले पर प्रकाश डाला और मेला अधिकारी, उप जिलाधिकारी धारी के.एन.गोस्वामी व जिला प्रशासन के द्वारा सभी को मेले की बधाई देते हुए इसे शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी शांति मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल सरस्वती खेतवाल, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल तथा पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन तथा मेलाधिकारी, उपजिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी व उप जिलाधिकारी नवाजिस खलीक, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, नगर के विभिन्न सभासद, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।