पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

        हल्द्वानी 5 जून - पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश देते हुए पौधारोपण किया। सर्वप्रथम   हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया, श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है।

     गुरुवार को श्री भट्ट ने पर्यावरण दिवस के मौके पर कालाढूंगी विधानसभा के बिठोरिया मंडल के छड़ेंल नयाआबाद में आयोजित कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण करते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

        श्री भट्ट ने हल्द्वानी नगर निगम के डी के पार्क में भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। श्री भट्ट ने कहा कि आज के पर्यावरणीय असंतुलन के इस दौर में पेड़ पौधे लगाकर हम पृथ्वी को फिर से हरा भरा कर सकते हैं जिससे कि हमारे आने वाली पीढियां को भी स्वच्छ हवा और पेयजल प्राप्त होगा।

इस दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूदरहे।