प्रशासन ने बरसात से पूर्व संभावित, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

     हल्द्वानी 10अप्रैल- आपदा से निपटने के लिये जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा के नेतृत्व में सिंचाई, वन आदि विभागों की टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा, भीड़ा व आमखेड़ा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।     

       टीम ने मौके पर पंहुचकर बरसात से पूर्व संभावित बाढ़ के खतरे आदि का आंकलन करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के अधिकारीयों ने अवगत कराया कि क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत डार्यवजन (मलबा हटाने) एवं तटबंधों के साथ अन्य बचाव कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। 

       उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने अवगत कराया कि सुनारधड़ा और कुटलिया क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति पूर्व में ही विभाग को दी गई है। मानसून से पहले सभी आवश्यक बचाव कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उप जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से कहा कि यह कार्य जनहित के लिए महत्वपूर्ण है सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।

   निरिक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश सिंह,एसडीओ वन गणेश दत्त जोशी, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रेंकुली,क्षेत्रीय प्रशासक नंदन सिंह बोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण आदि मौजूद रहे।