12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित किया योगा कार्यक्रम

         हल्द्वानी 21 जून - 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित योगा कार्यक्रम के दौरान अपनी शुभकामनाएं सभी ने दी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि योग बेहतर स्वास्थ्यवर्धक व  संतुलित जीवन शैली का माध्यम है। आज के बदलते जीवन परिवेश में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

     योग हमें शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच प्रदान करता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है। आधुनिक दौर में असंतुलित खानपान दैनिक दिनचर्या में असमानता दिन प्रतिदिन नई-नई बीमारियों का आवागमन हमारे बहुमूल्य जीवन में प्रवेश कर रहा है और हमारे जीवन में गंभीर बीमारियां होंने जैसी सामान्य सी बात हो गई है। इस आधुनिक भागमभाग वाली जिंदगी के दौर में योग सबसे उत्तम व सरल उपाय है जिससे हमारे शारीरिक क्षमता व स्वस्थ जीवन शैली जीने का सौभाग्य प्राप्त हो।         

      हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी, दायित्वधारी मोहन पाठक,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ अरसद वारसी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योग दिवस का शुभारंभ किया गया।

      जिलाधिकारी ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बनाता है। समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया ताकि उत्तम स्वास्थ्य का लाभ सभी को सरलता से मिल सके।

      योग दिवस के इस अवसर पर विधायक सुमित हृदेश राज्य दर्जा मंत्री मोहन पाठक ओबीसी आयोग के जेड ए वारसी, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, नगर आयुक्त एपी बाजपेई, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत योगा टीम के प्रशिक्षक आयुष विभाग नैनीताल के समस्त डॉक्टर पैरामेडिकल टीम सहित छात्र-छात्राओं युवा, खिलाड़ियों, महिलाएं, बुजुर्ग के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। मिनि स्टेडियम में योगाभ्यास डॉ कंचन सूंठा चनकन्याल द्वारा कराया गया जिसमें अनेक योगाभ्यास कराए गए।