मोहनको अग्निकांड का स्थलीय निरीक्षण किया
नैनीताल 28 अगस्त - उधमसिंह नगर व नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के माo सांसद अजय भट्ट ने बुधवार रात को नैनीताल स्थित मोहनको में हुए अग्निकांड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से अग्निकांड की विस्तृत की जानकारी ली और अग्निकांड में बुजुर्ग महिला शांत बिष्ट की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सांसद अजय भट्ट ने शोक व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अग्निकांड के प्रभावितों को जिला प्रशासन और राज्य स्तर से हर सम्भव मदद की जाएगी। जिसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक को अग्निकांड के संबंध जांच करने के लिए निर्देशित किया है,जिससे अग्निकांड में हुए नुकसान की जानकारी मिल सके।