मुक्तेश्वर क्षेत्र में प्लाट्स एवं विला के नाम पर लोगों से 6 करोड़ की धोखाधडी
हल्द्वानी 07 मार्च- जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, पर्वतीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल,इंडेन गैस वितरण प्रणाली में कालाबाजारी की शिकायत आदि जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही।
हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई में हिलक्रस्ट एवं शिखर प्रोपर्टीस के बिल्डर्स मनोज जोशी द्वारा मुक्तेश्वर क्षेत्र में प्लाट्स एवं विला के नाम पर लोगों से 6 करोड़ की धोखाधडी की।
आयुक्त ने मौके पर मनोज जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये साथ ही प्राधिकरण के जेई को उक्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये और कहा कि यह भी जांच करें कि उक्त बिल्डर्स जहां प्लाटिंग एवं विला बना रहे हैं उक्त कंस्ट्रक्शन कम्पनी के नाम भूमि दर्ज है या नहीं।