देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए
नैनीताल/ श्री कैंचीधाम 15 जून - विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के किए। सुबह से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार रात 8 बजे तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बाबा के दर्शन किए तथा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा सभी के द्वारा मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं कमान संभाली और प्रात:काल से ही क्षेत्र में रहकर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा। उन्होंने स्वयं बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से लगातार वार्ता करते हुए व्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं द्वारा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।