काफली, हरिनगर, अक्सोडा मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए शासन की स्वीकृति
भीमताल 28 अक्टूबर- धारी ब्लॉक के कसियालेख से काफली, हरिनगर, अक्सोडा मोटर मार्ग के छतिग्रत होने पर ग्रामीणों व पर्यटको को अवागमन में परेशानियों का समना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग के चलते मंत्री श्री कैड़ा ने pwd विभाग से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था। शासन द्वारा कसियालेख से हरीनगर,अक्सोडा 8 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए 3करोड़ 82 लाख स्वीकृति कर शासनादेश जारी करा दिया है।
मंत्री श्री कैड़ा ने अधिकारियो से शीघ्र टैण्डर प्रकिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है। क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया और मंत्री ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री श्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।