25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में किया याद
काशीपुर 25 दिसंबर- भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर माo मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में उनके द्वारा राष्ट्रीयहित में किए गए कार्यों के लिए याद किया जाता है।
उत्तराखंड राज्य निर्माण में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का योगदान रहा इसके बारे में माo मुख्यमंत्री उत्तराखंड तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माo अजय भट्ट तथा अन्य वक्ताओं द्वारा अटल जी के जीवनदर्शन तथा राजनीतिक कार्यक्षमता के बारे में आम जनमानस को भी अवगत कराया।