हल्द्वानी के दिनेश आर्य, राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

     हल्द्वानी 09 अक्टूबर - उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, निरंतर परिश्रम एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी संगठन को सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।

   राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं, जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। श्री भट्ट ने उनके सफल, सार्थक एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।