भीमताल राम लीला ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन

      भीमताल 16 सितंबर-  विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भीमताल ब्लॉक के भीमताल राम लीला ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोगो ने रक्तदान किया। बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री ने जनता की समस्याओ को सुना और जनता ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओ को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री कैड़ा ने संबधित विभागीय अधिकारियो को जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। 

      मंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने ग्रामीणों के बीच केक काटकर मुख्य्मंत्री धामी का जन्मदिन मनाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओ का लाभ गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को मिले, इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा। भाजपा सरकार ने जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिक्षा में लगातार कार्य किय| जा रह| है और मंत्री कैड़ा ने बहुउद्देशीय  शिविर में अधिकारियो को सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने को कहा। 

 इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।