ReplyForward

Add reaction

">

जमरानी बांध परियोजना के विस्थापित परिवारों को पुनर्वास के लिए भूमि आवंटित की

            हल्द्वानी 15 अक्टूबर  - मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय एचएन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जिले के विकास हेतु रु.- 17218.57 करोड़ की लागत की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया,जमरानी बांध परियोजना के 1267 प्रभावितों को रुपये 4  अरब 79 करोड़ 84 लाख 18 हजार की धनराशि वितरित की जानी है। 

         मुख्यमंत्री  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 494 प्रभावितों को रुपये 1 अरब 95 करोड़ 51 लाख  67 हजार की धनराशि उनके खाते में ऑनलाइन डाली गई। शेष लाभार्थियों को भी शीघ्र ही धनराशि उनके खाते में सत्यापन के उपरान्त डाल दी जाएगी जिसकी कार्यवाही चल रही है। राज्य सरकार द्वारा परियोजना से विस्थापित परिवारों को उनके पुनर्वास के लिए जनपद उधम सिंह नगर के प्रयाग फार्म स्थित ग्राम गडरियाबाग में 300.5 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग को निशुल्क आवंटित की गई है। यह भूमि इंडस्ट्रियल एरिया में दी गई है, जिसका सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी परिवारों को हृदय से  नमन करता हूं, जिन्होंने राज्य के लिए, राज्य के अच्छे भविष्य के लिए, आसपास के क्षेत्र के अच्छे भविष्य के लिए अपने भविष्य को इस परियोजना को समर्पित कर दिया। जमरानी बांध परियोजना से प्राप्त 117 एमएलडी पानी से हल्द्वानी शहर की वर्ष 2051 की आबादी को देखते हुये इस पेयजल योजना से आपूर्ति की जायेगी। उन्होने कहा जमरानी परियोजना बनने से भूजल का स्तर बढेगा तथा रोजगार भी सृजित होगा। इस योजना से जहां पेयजल की आपूर्ति होगी वही नैनीताल-उधमसिह नगर के किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिलेगा। हल्द्वानी शहर के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 2000 करोड़ की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं शीघ्र ही हल्द्वानी महानगर एक आधुनिक एवं भव्य नगर के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा जमरानी बांध परियोजना वर्ष 2029 तक पूर्ण कर ली जायेगी।

 कार्यक्रम में सांसद अजय भटट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सतपाल महाराज, विधायक बंशीधर भगत एवं रामसिंह कैडा ने भी सम्बोधित किया। 

     इस अवसर पर माo कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, माo सांसद अजय भट्ट, माo विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डा0 मोहन सिंह,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, दर्जा मंत्री डा0 अनिल कपूर, दिनेश आर्य, सुरेश भटट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, राजेन्द्र बिष्ट, दीपक मेहरा के साथ ही आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 अरूण जोशी,डा0 केसी पाण्डे के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य जमरानी बांध विस्थापित, मातृशक्ति आदि उपस्थित थे।

ReplyForward

Add reaction