गुरु पूर्णिमा पर परम पूज्य संत का आशीर्वाद श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया

     हल्द्वानी 29 जुलाई - आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिंदू धर्म में महान ऋषि महर्षि वेदव्यास जी के जन्म-दिन के रूप में आज आषाढ़ मास की पूर्णमासी को मनाया जाता है। गुरु शब्द का मतलब 'गु' का अर्थ अंधकार व अज्ञान है और 'रू' का अर्थ हटाने वाला अंधकार से ज्ञान की ओर ले जाने वाला माना जाता है। साधक को साधना में बाधा न हो और सदा अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होता हुआ उस परम सत्य की ओर पहुंचता है।

                      कबीर दास जी ने कहा है गुरु व गोविंद में कोई फर्क नहीं है। "गुरु गोविंद तो एक हैं दूजा याहू आकर, आप मेटि जीवित मरे तो पावै करतार " 

      इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माननीय पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने परम पूज्य संत 1008 स्वामी परमानंद पुरी जी महाराज के श्री चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाराज जी के आश्रम में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा अमृत पाठ किया गया जिसमें वंदनीय मातृशक्ति और धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य आयोजन में परम पूज्य गुरुदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया।