कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में संचालित विकास कार्यों के बारे में ली जाएगी जानकारी

         नैनीताल16 मई- माo राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के लोकभवन नैनीताल पहुँचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल  ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ व पौध भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

       माo राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर एक अलग खुशी की अनुभूति होती है। इस बार कुमाऊं मंडल के 6 जिलों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास करते हुए जिलों में संचालित विकास कार्यों आदि गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों व वाइब्रेंट विलेज का भी निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से वार्ता की जाएगी।

     नैनीताल लोक भवन परिसर में गवर्नर गोल्फ का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लगातार बालक व बालिकाओं की भी प्रतिभागिता बढ़ती जा रही है विशेष रूप से यहां की बेटियां की भी इस आयोजन में प्रतिभागिता लगातार बढ़ रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने अवगत कराया कि लोक भवन में एक शाम सैनिकों के नाम का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

     राज्यपाल ने कहा कि  मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर संचालित विकास कार्यों, विभिन्न चुनौतियां के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल में मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मंदिरों व पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है यह भूमि एक आस्था का केद्र है यहां लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। प्रवास के दौरान स्वयं सहायता समूह से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।