भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ग्रीन वॉकाथान दौड का किया आयोजन
हल्द्वानी 28 फरवरी- आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ग्रीन वॉकाथान दौड का आयोजन किया गया था उसमें प्रतिभाग किया तथा हरी झण्डी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच प्रकृति के साथ जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।इस मौके पर एस बी आई के विभिन्न अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।