स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, राज्य के शहिदों को श्रद्धांजली दी गयी।

       हल्द्वानी 8 नवंबर - उत्तरखण्ड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आठवें उत्तरखण्ड महोत्सव 2023 का आयोजन रामलीला मैदान शीशमहल हल्द्वानी में किया गया। जिसका उदघाटन महापौर नगर निगम हल्द्वानी, काठगोदाम डा० जोगेन्द्र सिंह रौतेला एवं अध्यक्षता डॉ० अनिल कपूर डब्बू अध्यक्ष उत्तराखण्ड मण्डी विपणन बोर्ड एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
       अतिथियों के द्वारा राज्य के शहिदों को श्रद्धांजली दी गयी। अल्मोड़ा चम्पावत रामनगर से आये कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।  इसके उपरान्त महापौर हल्द्वानी डॉ० जोगेन्द्र सिंह रौतेला द्वारा प्रदेश उत्तरखण्ड राज्य के शहीदों को श्रद्धांजली दी। प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में हर्षित पालीवाल, पुष्पा संम्भल, निशा जोशी, हितेश जोशी, रजनीश जोशी, जी०एस० रावत, हरीश पाण्डे, अंजू जोशी, विनोद आर्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे।