सेब की उत्तम प्रजातिय पौधौ से कृषकों की आय में होगा इजाफा

         भीमताल 16 अगस्त- राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 50,000 (पचास हजार) सेब की उत्तम प्रजातिय पौधौ को नर्सरी में तैयार किया जा रहा है जिनकी नवीनतम प्रजाति बॉस डेलीसस, टाइडमैन, किंगरौड, स्कारलैड रैड, रैडचीफ, रैड डैलीसस तथा सेब गाला की कल्मों का रोपण किया गया है। मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2023 में इस उद्यान से लगभग 40,000 हजार सेब के पौधे बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। उद्यान में नवीनतम प्रजाति के पौधों को जनपद के विकास खण्ड धारी,ओखलकांडा व रामगढ के सेब उत्पादक किसानों की मांग अनुसार उपलब्ध कराये जायेंगे।

    मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि इन सेब के पौधों में पैदावार अच्छी होती है। जिससे कृषकों की आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा पौधे रूट स्टाक पर आधारित होने के कारण इनको जहां सिचाई की सुविधा नहीं है, वहां पर लगाया जा सकता है,  इस प्रजाति के सेब की जडें भूमि में गहरे स्तर तक जाती हैं और आवश्यकतानुसार पौधे भूमि की निचली सतह से पानी की पूर्ति कर लेते हैं। उद्यान में सेब के पौधों के उत्पादन से विभाग को लगभग 32 लाख रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।