समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा

      हल्द्वानी 11 अक्टूबर - अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के अवसर पर जनपद प्रभारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने राजकीय बालिका इन्टर कालेज में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में 30 मेधावी बालिकाओं के साथ ही बालिकाओं के अभिभावकों को भी मंत्री आर्या द्वारा सम्मानित किया गया तथा महालक्ष्मी योजना के तहत 20 लाभार्थी महिलाओं को शिशु के जन्म के उपरान्त महालक्ष्मी किट के साथ ही 1200 बालिकाओं को सेनेटरी किट निशुल्क वितरण किया गया।
      बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये प्रभारी मंत्री श्रीमती आर्या ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाते हुए देश व प्रदेश का नाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि  बेटी हर किसी के नसीब में नहीं होती है जो घर ईश्वर को सबसे ज्यादा पसंद होता है बेटी वही होती है। बालिका दिवस का मुख्य उददेश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बढ़ते शिक्षा के संसाधनों के कारण आज बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराए है।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली,नवीन भट्ट, रविन्द्र बाली, भूवन भटट, चन्दन बिष्ट, नवल किशोर, संजय पाण्डे, दिनेश सागर, वीरेन्द्र जायसवाल , डीपीओ  मुकुल चौधरी ,प्रधानाचार्य सुधा जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व विद्यालय की बालिकायें उपस्थित थी।