श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव का आयोजन होंग| हल्द्वानी में

     हल्द्वानी 21 सितम्बर- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी पहुंचकर आगमी अक्टूबर में हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि आगामी 7 व 8 अक्टूबर माह में हल्द्वानी में श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के अलावा अन्य राज्यों के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे।

   कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की सभी तैयारियां को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने श्री अन्न महोत्सव में कार्यक्रम स्थल लोगों के बैठने,पानी सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित नगर निगम सभागार में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों जिला प्रशासन एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन के लिए जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देशित किया। 

     इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्य, लालकुआँ विधायक मोहन बिष्ट, सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीएम  वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद मीणा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कृषि निदेशक के सी पाठक, एमडी जैविक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।