राज्य में सुशासन के लिए सरकार कटिबद्ध

   हल्द्वानी 2 जून- प्रदेश के मुखिया ने कहा कि राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सरकारी विभागों में विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से जनता को समर्पित किया गया है।

  अधिकारियों की जवाबदेयी, जिम्मेदारी, पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सरकार जन मिलन कार्यक्रम, भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए "1064" हेल्पलाइन नम्बर व विजिलेंस को अधिक सशक्त बनाया गया है। सरकार प्रशासन मे भागीदारी और पारदर्शिता के द्वारा भष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए प्रदेश के समस्त कार्यालयों में "1064" नम्बरों को चस्पा कर दिया गया है।

   मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक इस टोल फ्री नम्बर पर सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प लिया है कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बेहतर हो इस पर सरकार लगातार काम कर रही है।