महिला सहायता समूह के द्वारा होगी जलपान व भोजन की व्यवस्था

  हल्द्वानी 19 अप्रैल -जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल को धरातल पर साकार करने का प्रयास किया।
     दीनदयाल मिशन अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुसुमखेड़ा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के परिसर में कैंटीन का शुभारम्भ नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट्र ऋचा सिंह व उपजिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

जिलाधिकारी की पहल पर महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, जनपद के सभी तहसीलों व अन्य कार्यालयों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है।    

    परिसर कैंटीन मैं 50 रूपये में भोजन की थाली जिसमें 04 रोटी, सब्जी, दाल, चावल व सलाद के साथ जलपान भी मिलेगा। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता व कोषाध्यक्ष भावना ने कहा कि उनके द्वारा कैंटीन में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।