देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं

    हल्द्वानी 13 जनवरी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है जहां एक और सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तरायण वह मकर संक्रांति के रूप में इसे मनाया जाता है तो वहीं सिख भाइयों का समाज इसे लोहड़ी के रूप में विशेष महत्व के साथ मनाता है। 

    श्री भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति के साथ ही सुख समृद्धि एवं मंगल कामना के मांगलिक कार्य भी शुरू होते हैं इस बार की मकर संक्रांति विशेष रूप से खास है। जब मांगलिक कार्यों के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी इसी मकर संक्रांति के महीने में होना है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने देशवासियों व उत्तराखंड प्रदेश वासियों को उत्तरायणी लोहड़ी व घुघुतिया त्यौहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।