जन समस्याओं पर सुनवाई की व जल्द से समाधान करने के आदेश दिये

      धारी/ भीमताल 06 नवंबर- को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवम् पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार मा0 अजय भट्ट के द्वारा आज विकासखंड धारी के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ व कार्यालय पूजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख आशारानी के द्वारा मा0 श्री भट्ट का आभार व्यक्त किया गया। मा0 मंत्री अजय भट्ट के द्वारा विकासखंड धारी कार्यालय के फर्नीचर हेतु पाँच लाख रूo व कसियालेख रामलीला मैदान हेतु पाँच लाख रूo की घोषणा की गई।

      केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के द्वारा जन समस्याओं पर सुनवाई की व जल्द से समाधान करने के आदेश दिये, जिसमे विभिन्न विभाग -लोक निर्माण विभाग,सिंचाई विभाग,विद्युत विभाग,हेल्थ विभाग व आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थिति रहे ।

      मुख्य अतिथि मा0 विधायक भीमताल राम सिंह कैडा एवम्  मुकेश बोरा अध्यक्ष डेयरी नैनीताल, आशा रानी ब्लॉक प्रमुख धारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए नैनीताल अजय सिंह ,जगदीश चन्द्र पंत बीडीओ धारी, तहसीलदार खनश्यू, ज्येष्ठ प्रमुख संजय बिष्ट, कनिष्ट प्रमुख कृपाल सिंह मेहता,उपस्थित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य धारी, जिला पंचायत सदस्य,अन्य एसएचजी महिला, युवा मंगल दल/महिला मंगल दल अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीयों क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।