ग्राम पंचायत पिनरो तोक, डोब निवासी महिला पुष्पा देवी पर बाघ ने हमला कर उसे जान से मार डाला

     भीमताल 9 दिसंबर- बाघ ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिनरो तोक, डोब निवासी महिला पुष्पा देवी पर हमला कर उसे जान से मार डाला। इससे पहले बाघ सुबह डोब गांव से सटे दुदुली व त्यौना में दिखाई दिया, जहां लोगों द्वारा हाका लगाने पर बाघ वहां से चला गया लेकिन उसने पिनरो खेत में घास काट रही महिला पर हमला कर जान से मार दिया।

     बाघ द्वारा लोगों को मारने की घटना से पंचायत प्रतिनिधियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। बताया कि शनिवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे डोब निवासी पुष्पा देवी (36) पत्नी भुवन चन्द्र भोला खेत में घास काटने गयी हुई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं, लेकिन वह खेत के कोने में घास काट रही थी। बाघ ने उस पर हमला कर दिया, महिलाओं के हल्ला करने के बाद भी वह नहीं भागा, महिला अपने पीछे दो बच्चों व पति को रोता बिलखता छोड़ गयी है।