कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा 36 योजनाओं का लोकार्पण

     हल्द्वानी 7 अप्रैल कालाढूंगी मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा जिलाधक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी जनसभा को संबोधित किया।

   मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा 36 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए 9508.75 लाख रुपये की सौगात दी जिसमें से 5करोड़ 57 लाख की 02 योजनाओं का लोकार्पण और 89 करोड़ 51 लाख 77 हजार रुपए की 34 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है कालाढूंगी के 8012 परिवार 33 पेयजल योजना से होंगे लाभान्वित लोकार्पित हुई 02 पेयजल योजनाओं से 551 परिवार लाभान्वित हुए।

    कार्यक्रम में दण्डी स्वामी शंकरानन्द गिरी जी महाराज को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मनमोहन बसेडा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।  
  इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल रौतेला, विधायक बंशीधर भगत,दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व भाजपा के कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय जनता के साथ प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।