उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने की हल्द्वानी गौलापार में खेल विश्वविद्यालय बनाने की वर्चुअल घोषणा

हल्द्वानी  23 मार्च 2023 - सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी गौलापार में खेल का मैदान बेहतर तरीके से उपयोग हो इसके लिए स्पोटर्स स्टेडियम को उच्चीकृत कर खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा वर्चुअल माध्यम से की।
सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एमबीपीजी डिग्री कालेज में समाज कल्याण, राजस्व, चिकित्सा, बालविकास, पुलिस, व अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल रामसिंह कैडा, नैनीताल सरिता आर्या, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

  वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो घोषणाएं की थी उन घोषणाओं पर धरातल मैं कार्य किया जा रहा है जिसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण एवं राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, देश का सख्त नकल विरोधी पहला कानून तथा महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।

     वक्ताओं ने  कहा कि सरकार ने एक साल में नए मुकाम हासिल किए हैं तथा कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं संचालित करते हुए अंतिम छोर में रह रहे गरीब व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। 

  कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा जिला प्रशासन टीम मौजूद रही।