इसरो की एक नई छलांग

 भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी को अंजाम दिया। इसरो द्वारा "री यूजेबल लॉन्च व्हीकल- टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेटर"( RLV-TD) का सफल लैंडिंग एक्सपेरिमेंट RLV-LEX बेंगलुरु से 220 किलोमीटर चित्रदुर्ग क्षेत्र में परीक्षण किया गया जो सेटेलाइट को भेजने के बाद धरती पर वापस लौट आएगा और इसको दोबारा भी लांच किया जाएगा।

    इस सफल परीक्षण पर इसरो के चेयरमैन डॉ एस सोमनाथ का कहना है कि RLV-LEX जो 350 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दोबारा अर्थ लैंडिंग करने के लिए भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायुसेना की मदद से इसे डिजाइन किया गया है। इसके द्वारा सेटेलाइट लॉन्च मिशन में लगने वाली लागत भी अब कम होगी।