आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार और उम्मीदवार चुना भारतीय जनता पार्टी ने

          हल्द्वानी 3 मार्च - नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद तथा केंद्रीय रक्षा एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अजय भट्ट को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार और उम्मीदवार चुना गया है। जिस पर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं तथा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे, लोगों ने आतिशबाजी के साथ-साथ मिष्ठान वितरण किया और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। 

       कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ,राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, आदि उपस्थित रहे।